More Power to Women (H)

उच्च ऊर्जा भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर रोहिणी एम गोडबोले एक ऊर्जावान वैज्ञानिक हैं, जो थियोरेटिकल पार्टीकल फ़िज़िक्स पर अपने अत्याधुनिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने हमें बताया कि हिग्स बोसोन की खोज में वह कितनी उत्साहित थी, क्योंकि जिनेवा में जहां यह खोजा गया था, उस सुविधा में उन्होंने विस्तारित अवधि के लिए काम किया था। अपने उच्च गुणवत्ता वाले काम के अलावा, वह एक ऊंचे विचारों वाली सम्मानित महिला भी है, जो विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की अधिक भागीदारी पर जोर देती हैं। वह एक प्रसिद्ध पुस्तक `लीलावतीस डॉटर्स' की सह-लेखिका हैं, जो कई भारतीय महिला वैज्ञानिकों की जीवनी का रेखाचित्र हैं। उन्होंने, नई विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति के लैंगिक मुद्दों से जुड़े अध्याय को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. गोडबोले बताती हैं, कि भारत को विज्ञान की विभिन्न बड़ी परियोजनाओं में भाग लेने की आवश्यकता है, जिसका भारत काफी फायदा उठा सकता है। वे युवा भारतीय महिला वैज्ञानिकों के लिए एक अच्छी संचारक और रोल मॉडल हैं। इस एपिसोड में हम ये जानने की कोशिश करते हैं, कि डॉ. सी वी रामन के बाद, भारत से विज्ञान के क्षेत्र में कोई नोबेल विजेता क्यों नहीं हुआ और क्या इस क्षेत्र में भारत से अगला नोबेल पुरस्कार विजेता, कोई महिला हो सकती है?

Related Videos