Dachigam: A Noah’s Ark in Kashmir Himalayas (H)

कश्मीर के एक बड़े शहर श्रीनगर में स्थित खूबसूरत डल झील को अक्सर 'लिक्विड हर्ट ऑफ कश्मीरियत' या कश्मीरी सभ्यता का पालना भी कहा जाता है। हाउस बोट और शिकारे इस झील को एक खास अंदाज देते हैं। खूबसूरती के अलावा, डल झील का एक जटिल पारिस्थितिकी तंत्र भी है, जहां इंसान, जैव विविधता और शहरी व्यवस्था का आपस में ताना—बाना है। डल झील श्रीनगर शहर पर और श्रीनगर शहर डल झील पर आश्रित है। देखा जाए तो ज्यादा ऊंचाई पर स्थित इस झील का कोई अन्य समान समानांतर पारिस्थितिकी तंत्र नहीं है। डल झील पूरी तरह से एक तैरता हुआ शहर है, जिसमें लगभग 60,000 से 70,000 'डल निवासी' सभी प्रकार की गतिविधियों से जुड़े हैं। लेकिन यहां का मुख्य व्यवसाय निस्संदेह पर्यटन ही है, इस खूबसूरत झील के मोहपाश में बंधकर पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं। इस झील का प्रबंधन काफी जटिल है, यहां की अन्य खूबियों के अलावा इसकी एक खासियत तैरती हुई कृषि भी है जिसे 'फ्लोटिंग गार्डन' कहा जाता है। श्रीनगर शहर की अधिकांश हरी सब्जियां इन्हीं अनोखे तैरते हुए बगीचों में उगाई जाती हैं। झील का पानी प्रदूषित होने से इसमें बड़ी मात्रा में शैवाल, लिली और साल्विनिया जैसे खरपतवार एक जमीन जैसी परत बना देते हैं। राष्ट्रीय पर्यावरण अभि‍यांत्रिकी अनुसंधान संस्‍थान (नीरी) ने स्थानीय विश्वविद्यालय के साथ मिलकर झील के लिए बड़े पैमाने पर विकास योजना बनाई है। एक बड़े शहर के बीच जल प्रबंधन और पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने की अपनी ही चुनौतियों होती है। अपने अद्वितीय वनस्पति और जीव तथा विशाल मानवीय आबादी वाली एक उच्च ऊंचाई पर स्थित झील का प्रबंधन काफी जटिल और विकासात्मक मुद्दा है।

Related Videos