Atal Tunnel, Rohtang: Engineering Challenges (H)

"अटल टनल, रोहतांग: इंजीनियरिंग चेलेंजेस हिमालय की नाजुक पीर पंजाल रेंज में, नौ किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के इंजीनियरों के सामने कई इंजीनियरिंग चुनौतियां आईं। 1000 से अधिक इंजीनियरों की एक टीम ने विदेशी विशेषज्ञों की सहायता से इस इंजीनियरिंग चमत्कार को कर दिखाया। एक टनल सिर्फ सिविल इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं है, जोकि साफ रूप से सबसे बड़ी चुनौती है। इसमें बहुत सी बिजली की संरचनाएं, वेंटिलेशन सिस्टम और प्रदूषण की निगरानी, आग का पता लगाने और तापमान के लिए सभी प्रकार के सेंसर लगे हैं, जिनकी घोड़े के नाल के आकार की टनल में निगरानी करने की आवश्यकता होती है। टनल में प्रयुक्त होने वाला कंक्रीट विशेष श्रेणी का है। बी.आर.ओ. के इंजीनियरों की टीम ने अटल टनल को बनाकर भारत को गौरवान्वित किया है। इसमें 148 कैमरे हैं, जिनसे दिन-रात सुरंग की निगरानी की जाती है। आज यह टनल रणनीतिक कारणों से भारत की जीवन रेखा है।"

Related Videos