Iconic Indian Spice Hing Comes Home! (H)

आपको यह जानकर काफी हैरानी हो सकती है, कि भारतीय रसोई का प्यारा सा मसाला हींग वास्तव में एक पौधे से मिलने वाला उत्पाद है, एक और बड़ा आश्चर्य यह है, कि कुछ महीनों पहले तक यह भारत में नहीं उगाया जाता था। विशिष्ट भारतीय मसाला हींग या ऐसोफोटिडा का नाम फयुरेल ऐसा—फोयटिडा से आया है। अब इसे आखिरकार भारत के ठंडे रेगिस्तानों में एक नया घर मिल गया है। भारत, ईरान और अफगानिस्तान से हींग आयात करता है, लेकिन अब ईमानदारी से की गई कोशिशों के बाद लाहौल घाटी में हींग के पौधे लगाए गए हैं, हींग को उगाने के लिए ठंडी और शुष्क जलवायु की जरूरत होती है। फिलहाल भारत लगभग 1500 टन कच्चे हींग का आयात करता है और फिर उसका प्रसंस्करण करता है। भारत में हींग उगाने के लिए किए जा रहे प्रयास के साथ यह आयात होने वाली वस्तु से भारत के आत्मनिर्भर बनने की एक रोमांचक कहानी है। हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर के वैज्ञानिक डॉ. सनतसुजात सिंह से हमारी टीम ने इसकी जानकारी हासिल करने और उस स्थान पर पहुंचने के लिए अत्यधिक प्रतिकूल और भयावह परिस्थितियों का सामना किया। हींग के पौधों को स्थानीय खेतों में लगाए गए हैं। अगर अगले पांच सालों में सब ठीक रहा, तो लाहौल की बंजर भूमि से हींग की उपज शुरू हो सकती है।"

Related Videos