DST - SCTIMST (H)

केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित श्री चित्रा तिरुनाल आयुर्विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। यह संस्थान जैव चिकित्सा इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा दे रहा है। इसके अलावा यह संस्थान चिकित्सा एवं जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में नवीनतम स्नातकोत्तर एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चला रहा है। यह बायोमेडिकल इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के अपने उद्देश्य पर कार्यरत है। इसका लक्ष्य अभिनव जैव चिकित्सा उपकरणों और उत्पादों को विकसित करना भी है। लगभग 1 करोड़ 60 लाख रक्त बैगों का निर्माण इस संस्थान द्वारा किया जाता है, जो विश्व में निर्मित होने वाले पूरे रक्त बैगों का 25% योगदान है। यहां त्रिआयामी क्रियाशील ऊतक बनाने के लिए 3D बायो प्रिटिंग का अद्वितीय नवाचार भी हुआ है, जो भविष्य में अंग प्रत्यारोपण की आवश्यकता को कम करेगा। मानव शरीर के कई अंगों के लिए संस्थान द्वारा बनाए गए, विभिन्न चिकित्सा उपकरण देश भर में लाखों लोगों का जीवन बचा रहे हैं। यहां हृदय और स्नायु संबंधी विकारों के उपचार में क्रांति लाने वाले समर्पित पेशेवरों की उत्कृष्ट टीम है, जो अपने काम में जी—जान से जुटी है… और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण और अनुसंधान में अग्रणी, श्री चित्रा तिरुनाल आयुर्विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुवनंतपुरम देश में चिकित्सा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सबसे प्रमुख संस्थान है!

Related Videos