DST-IASST (H)
गुवाहाटी में स्थित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उच्च अध्ययन संस्थान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत कार्यरत एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। पवित्र ब्रह्मपुत्र नदी के पास स्थित विज्ञान और प्रौद्योगिकी उच्च अध्ययन संस्थान के वैज्ञानिक अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करके विभिन्न खोजों और नवाचारों पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिनमें तेजी से घाव भरने के लिए बायोडिग्रेडेबल कपास पट्टियों के विकास से लेकर, फोटोडेटेक्टर डिवाइस बनाने के लिए उपयोगी क्रिस्टलीय रूब्रिन को संश्लेषित करने, स्ट्रेचेबल और सेल्फ-हीलिंग इलेक्ट्रॉनिक्स इलेक्ट्रॉनिक स्किन या ई-स्किन सरफेस का निर्माण करना, तथा भारत के उत्तर पूर्वी राज्य में वनस्पतियों और जीवों पर गहन शोध करना शामिल है। इस असाधारण शैक्षणिक और अनुसंधान केंद्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उच्च अध्ययन संस्थान के कार्यों को समझने के लिए केवल इंडिया साइंस का यह विशेष कार्यक्रम।