Agharkar Research Institute Promo - (H)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर, विज्ञान प्रसार ने डीएसटी के विभिन्न संस्थानों पर निर्मित वीडियो पर आधारित एक श्रृंखला आरंभ की है। प्रत्येक बुधवार को शाम 06:00 बजे हम आपको देश के प्रसिद्ध विज्ञान संस्थानों और उनके कार्यों से अवगत कराएंगे। ये फिल्में भारत के पहले 24x7 राष्ट्रीय विज्ञान चैनल - # IndiaScience www.indiascience.in पर उपलब्ध होंगी विज्ञान हमारे भूत, भविष्य और वर्तमान का साक्षी है और जो विज्ञान से दोस्ती करते हैं, वो जीवन में दूरदर्शी बनते हैं। आघारकर अनुसंधान संस्थान (ARI) एक ऐसी ही संस्था है। ये दोस्ती 1946 में महाराष्ट्र एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ़ साइंस (MACS) के रूप में शुरू हुई, और 1992 से ARI के रूप में पनप रही है। जीवन विज्ञान के सभी क्षेत्रों में ARI की अनुसंधान और विकास गतिविधियाँ छह अलग- अलग विषयों में फैली हुई हैं : जैव विविधता और जीवाश्म विज्ञान, जैव ऊर्जा, बायोप्रोस्पेक्टिंग, विकासात्मक अनुदान, आनुवंशिकी और पौध प्रजनन / जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग और नैनोबायोसाइंस। आधुनिक सुविधाओं, सुसज्जित प्रयोगशालाओं, बेहतरीन शोधकर्ताओं की मदद से ARI विज्ञान में अनुसंधान का दायरा लगातार बढ़ाता रहेगा। ये फिल्म ARI के अतीत, वर्तमान और भविष्य का विस्तृत विवरण है। इस वीडियो के ज़रिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की इस धरोहर के बारे में आप भी जानिए। Watch on 21 April at 6 PM on India Science

Related Videos