Science Time (H) - 01/04/2022

हम जानते हैं कि धरती के 70 फीसदी हिस्से पर सिर्फ पानी ही पानी है। इसमें सागर, महासागर से लेकर बर्फीली चट्टानें और नदियां सब आती हैं. समुद्र विज्ञानी महासागर की गहराइयों में जैसे-जैसे शोध करते जा रहे हैं, वैसे ही कई नई जानकारियां मिलने लगी हैं. समुद्र के रहस्यों से धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है. फिर चाहे बात समुद्र के भीतर संवेदनशील जीवन के बारे में हो या फिर समुद्री खजाने की. समुद्र के भीतर लोहा, तांबा, जस्ता, चांदी, सोना, प्लेटिनम समेत बहुत सारे खनिज की मौजूदगी का अनुमान लगाया जा रहा है. मगर क्या समुद्र के निचले सतहों तक पहुँचने की तकनीक हमारे पास उपलब्ध है ? आखिर क्या है भारत का डीप ओशन मिशन? क्या है Polar Science and Cryosphere यानी - PACER योजना ? क्यों बढ़ रहा है हिंद महासागर की सतह का तापमान ? मानव जन जीवन पर इसके क्या प्रभाव होंगे ? Sea और Ocean, यानी सागर और महासागर में क्या है अंतर ? इन तमाम दिलचस्प सवालों के विश्वसनीय जवाब दे रहे हैं - सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह।

Related Videos