Science Time (H) - 24/12/2021

2021 की महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं वर्ष 2021 अनेक महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं का साक्षी बना। हम सब पृथ्वीवासियों ने कभी सूर्य तो कभी चंद्र ग्रहण का नज़ारा देखा। पृथ्वी के करीब से कई खतरनाक लघुग्रह गुज़रे। चंदा मामा कभी सुपर मून तो कभी ब्लैक मून बना. धूमकेतु एवं ग्रहों के दर्शन का भी हमें सुनहर अवसर मिला। इन सबके बीच एक न्यूट्रॉन तारे में हुए प्रचंड विस्फोट को देखने में भी खगोल वैज्ञानिक सफल रहे, जिसे प्रसिद्ध नेचर पत्रिका ने प्रकाशित किया है। पहली बार उच्चतम ऊर्जा के उन विस्फोटक क्षणों के विभिन्न दोलनों को मापने में खगोल वैज्ञानिकों को कामयाबी मिली है। इन प्रेक्षणों ने किस प्रकार के स्पंदनों का खुलासा किया है ? चुंबकीय तनाव को समझने में यह कितना महत्वपूर्ण साबित होगा ? अब तक के खगोल विज्ञान में सबसे गूढ़ घटनाओं में से एक माने जाने की क्या वजह है ? न्यूट्रॉन तारा क्या है? मैग्नेटार क्या है? इस साल देश में खगोल विज्ञान के क्षेत्र में किस प्रकार के प्रमुख वैज्ञानिक शोध प्रकाशित हुए? और वर्ष 2021 में किस प्रकार की खगोलीय घटनाएँ घटीं ? इन तमाम सवालों के जवाब जानने के लिये देखिये साइंस टाइम का आज का विशेष अंक - आज के विशेषज्ञ हैं - आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान यानी एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शशि भूषण पांडेय।

Related Videos