Science Time (H) - 01/10/2021

विश्व शाकाहार दिवस (1 अक्टूबर) पर इंडिया साइंस की विशेष प्रस्तुति - जीवनदायिनी वनस्पतियों की खोज में - चर्चा होगी भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण द्वारा प्रकाशित - Plant Discoveries, 2020 की, जिसमें देश की नई वनस्पति प्रजातियों को शामिल किया गया है. जानेंगे जीवनदायिनी वनस्पतियों की इस खोज का क्या महत्त्व है ? इम्यूनिटी मजबूत करने में शाकाहारी भोजन की क्या है भूमिका ? देश के हजारों किसान फूलों की खेती से आर्थिक स्थिति को कैसे सुदृढ़ कर सकते हैं ? - पर्यावरण के बिगड़ते स्वरूप को हम कैसे बचा सकते हैं ? और वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में करियर की क्या हैं संभावनाएं ? आज के विशेषज्ञ हैं - सी.एस.आई.आर-आईएचबीटी, के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अमित चावला, जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. देवयानी मुले और जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. तबस्सुम जहाँ।

Related Videos