The Indian Model of Managing COVID-19 (H)

"द इंडियन मॉडल ऑफ़ मैनेजिंग कोविड 19 पेन्डेमिक भारत में कोविड-19 संकट से निपटने के प्रयासों को चारों ओर एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, 133 करोड़ की आबादी वाले देश में कोविड-19 के कारण होने वाली मौतें और संक्रमण काफी कम हैं। भारत के केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी,पृथ्वी विज्ञान एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि यह सब सरकार और समाज के सभी लोगों के सहयोग से संभव हुआ है। भारतीय वैज्ञानिकों ने एन-95 मास्क, पीपीई किट, डायग्नोस्टिक किट, एक पूर्ण स्वदेशी वैक्सीन बनाने और एक वैक्सीन के भारत में निर्माण करने के लिए दिन रात एक कर दिया है। दुनिया को ये दोनों ही वैक्सीन वैक्सीन मैत्री के तहत उपलब्ध कराई जा रही हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने भारत को पोलियो वायरस से छुटकारा दिलाने में मदद की है, उस अनुभव के साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ काम करने के उनके अनुभवों ने इस महत्वपूर्ण मिशन में उनकी मदद की है। डॉ. हर्षवर्धन यह भी बताते हैं, कि कैसे उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए खुद को संक्रमित होने से बचाया और कोवैक्सीन शॉट लेने के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ। डॉ. हर्षवर्धन कहते हैं, 'भारत जो कहता है, उसे कर दिखाता है। साथ ही वो बताते हैं कि इस महामारी का अंत निकट है, लेकिन अभी भी सब को कोविड-19 जुड़ी नियमावली का पालन करना होगा।"

Related Videos