Humanity Will Win War Against COVID-19 (H)

"शीर्ष वैश्विक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन का कहना है, कि आखिरकार 'कोविड -19 के खिलाफ, मानवता युद्ध जीत ही जाएगी' और हम खुली हवा में आराम से सांस ले सकेंगे। कोविड-19 ने वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र के सामने बहुत अधिक चुनौतियां खड़ी की हैं। इस एपिसोड में हम विस्तार से जानेंगे, कि कैसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और खासतौर पर इसके मुख्य वैज्ञानिक के रूप में डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग में, सर्वोत्तम संसाधनों का उपयोग किया। उनकी चेन्नई यात्रा पर, हमारी टीम ने उनसे मुलाकात की, उनके बारे में काफी कुछ जाना, हमने ये भी जाना, कि भारत को भूख से छुटकारा दिलवाने वाले उच्च प्रतिभा संपन्न, महान डॉक्टर एम. एस. स्वामीनाथन, की बेटी होने के नाते, उन्होंने अपने दृष्टिकोण को कैसे आकार दिया? आइये कोविड-19 से निपटने में, भारत की प्रतिक्रिया पर एक नज़र डालें। अप्रैल 2019 में मास्क के सार्वजनिक उपयोग को अपनाने वाले सबसे बड़े देशों में से एक, भारत ने दुनिया के लिए भी मास्क उपलब्ध करवाया। लेकिन क्या हमें हमेशा मास्क के साथ जीना होगा? हमें काफी कम समय में, कोविड की 250 से अधिक तरह की वैक्सीन तैयार करने वाले देश के रूप में अभूतपूर्व सफलता मिली है। लेकिन सभी लोगों तक इसकी समान पहुंच, अभी भी एक बड़ा प्रश्न है। क्या हमें और नए वेरिएंट देखने को मिलेंगे? महामारी की शुरुआत कैसे हुई और इसका अंत कैसे हो सकता है? क्या हम भविष्य की महामारियों को टाल सकते हैं? इन सवालों के जवाबों के साथ, सौम्या डीएनए वैक्सीन को लेकर काफी आशावादी हैं, उनका मानना है, कि नए वेरिएंट सामने आएंगे और हमें इसके लिए तैयार रहने की भी जरूरत है। सौम्या लैब लीक थ्योरी से इंकार नहीं करतीं, लेकिन इस बात को भी खारिज करती हैं, कि सार्स कोव—2 वायरस एक मानवनिर्मित जैवि​क हथियार हो सकता है।"

Related Videos