Space Science Centre, Jammu (H)

शैक्षणिक क्षेत्र में अपना विस्तार कर रहे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अब उत्तर भारत का पहला अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र, जम्मू में स्थापित किया है। सतीश धवन अंतरिक्षविज्ञान केंद्र के नाम से केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में तैयार किए गए इस केंद्र का हाल ही में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उद्धघाटन किया। यह केंद्र अनुसंधानों में सहयोग के साथ-साथ जम्मू क्षेत्र में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप और नवाचार के नए रास्ते खोलेगा।

Related Videos