Sun and Space Weather (H)

इस वीडियो में हम हमारे सौरमंडल में स्थित सूर्य के बारे में जानेंगे। सूर्य हमारे सौरमंडल का एकमात्र चमकदार तारा है। हमारी धरती सूर्य के चारों ओर धूम रही है। धरती ही नहीं हमारे जीवन का लगभग हर पहलू सूर्य से जुड़ा है। सूर्य ही पेड़-पौधों की उत्पत्ति का आधार है। यही कारण है कि सूर्य हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सूर्य के जन्म के एक करोड़ साल के बाद ग्रहों का जन्म हुआ। बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल इसके पास के ग्रह थे तो वृहस्पति, मंगल, यूरेनस और नेप्च्यून सूर्य से दूरदराज के ठंडे इलाकों में जन्में। इस प्रकार इन आठ ग्रहों वाला सौरमंडल बना। अकेले सूर्यमंडल में ही पूरे सौरमंडल का करीबन 99.8 प्रतिशत द्रव्यमान स्थित है। सूर्य हमारी पृथ्वी से करीबन तीन लाख तीस हजार गुना ज्यादा भारी है। अगर सूरज खोसला होता है तो दस लाख से ज्यादा पृथ्वीयां उसे भरने में लगती। सूर्य पर गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी से 28 गुना अधिक होता है। सूर्य हमारे सौरमंडल में सबसे बड़ा और भारी है। करीब साढ़े चार सौ करोड़ साल पहले सूर्य का जन्म हुआ। सूर्य मौटे तौर पर दो पदार्थों से बना है 73 प्रतिशत हाइड्रोजन और 25 प्रतिशत हीलियम। सूर्य में हाइड्रोजन हीलियम का काम कर रहा है। सूर्य में नाभिकीय संलयन के कारण ऊर्जा उत्पादन हो रहा है। सूर्य के कोर में तापमान डेढ़ करोड़ डिग्री सेल्सियस और दबाव डेढ़ लाख किलोग्राम प्रति वर्ग मीटर होता है। इतने अधिक तापमान और दबाव के कारण नाभिकीय संलयन की क्रिया अपने चरम पर होती है। जिससे उत्पन्न ऊर्जा हमारी पृथ्वी पर जीवन के लिए आवश्यक परिस्थितियों को जन्म देती हैं।

Related Videos