Delicious Journey of Cheese and Paneer-(H)

हम सभी को चीज़ बेहद पसंद हैं, दरअसल ये भारत के सभी शहरी लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला खाद्य पदार्थ है और फिर घरेलू पनीर या ताजा चीज़, निश्चित रूप से डेसर्ट, ऐपेटाइज़र और मुख्य व्यंजन के रूप में पूरे भारत में पसंद किया जाता है। और जब बात पोषण की आती है, तो पनीर कैल्शियम, वसा और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है। इसमें उच्च मात्रा में विटामिन ए और बी-12 होता है, जो इसे भारतीय थाली का संपूर्ण भोजन बनाता है। पनीर पोषण से भरपूर होता है - यह शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है - यह फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से समृद्ध है, ये दोनों पाचन तंत्र को सुचारू रखने के लिए जरूरी हैं। इसमें कई प्रकार के खनिज होते हैं। 1960 के दशक में अमूल, भारत में व्यावसायिक रूप से पनीर बनाने वाली पहली भारतीय कंपनियों में से एक थी। ये कंपनी 1964 में 41,583 किलो पनीर बनाती थी, आज उसकी क्षमता बढ़कर 3750 मीट्रिक टन प्रति माह हो गई है। हम गुजरात के खटराज में अमूल के चीज़ और पनीर बनाने के कारखाने का दौरा कर रहे हैं, जहां हमारा पसंदीदा चीज़ और पनीर बनाया जाता है। यहां हम प्रसंस्कृत पनीर बनाने के पीछे के विज्ञान को समझेंगे। इस कारखाने में विभिन्न उत्पाद बनाए जा रहे हैं - हम पनीर और चीज़ के बीच का फर्क समझेंगे और भारत के लिए कुपोषण से लड़ने में इसका महत्व भी जानेंगे। इसके अलावा और भी काफी कुछ देखिए, विज्ञान से आत्मनिर्भर भारत के इस एपिसोड में - केवल इंडिया साइंस पर।

Related Videos