The Freedom Struggle and Scientific Community (H) part-2

"स्वतंत्रता संग्राम और वैज्ञानिक समुदाय भाग 2 सन 1900 के बाद अंग्रेजों के खिलाफ बौद्धिक संघर्ष तेज हो गया और हमारे बुद्धिजीवियों ने बौद्धिक और वैज्ञानिक स्वतंत्रता हासिल करने के लिए जी जान लगा कर संघर्ष किया। इस एपिसोड में हम, सन 1900 से 1947 तक, हमारे देश के वैज्ञानिक परिदृश्य को एक नया आकार देने वाले, महान व्यक्तित्वों, संस्थाओं और संगठनों पर बात करेंगे । भारत में 1914 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस की स्थापना हुई, 1930 में सर सी वी रामन को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार मिला और यही समय पश्चिमी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के फलने—फूलने का था, जिसकी वजह से भारतीय विश्व पटल पर एक ताकत बन रहे थे। आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे और जे सी बोस जैसे वैज्ञानिकों ने, न केवल स्वदेशी विज्ञान आंदोलन को एक नई गति दी, बल्कि हमारे देश के विकास के समग्र परिदृश्य पर काफी सकारात्मक प्रभाव डाला।"

Related Videos