Blue Economy: Deep Ocean Mission (H)

"भारत के लंबे और विशाल समुद्र तट इसे अनंत संभावनाएं प्रदान करते हैं। अनुसंधान और विकास संस्थानों का विस्तृत नेटवर्क, अत्याधुनिक प्रयोशालाएं तथा महासागरों पर तैरते आधुनिक अनुसंधान पोत समुद्री संसाधन विकास के नए रास्ते खोल रहे हैं। भारत के लगभग 7500 किलोमीटर लंबे समुद्री तट इसे महासागर आधारित ब्लू इकोनाॅमी के विकास के लिए आदर्श बनाते हैं। भारत ने सन् 2015 में ब्लू इकोनॉमी की नींव रखी और समुद्री संसाधनों का लाभ उठाने की पहल की। सामुद्रिक गतिविधियों और नौपरिवहन के साथ गहरे सागर में मछली पकड़ना, समुद्री जलजीव पालन, सागर की तलहटी पर खनिजों का दोहन और सागर ऊर्जा इसमें प्रमुख कार्य क्षेत्र हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी आधारित उपायों पर जोर देते हुए नीली क्रांति मिशन लागू किया गया, जिसका लक्ष्य सन् 2020 तक 1.5 करोड़ टन मछली उत्पादन है। अपनी अपार संभावनाओं के कारण ब्लू इकोनॉमी एक उभरता हुआ क्षेत्र है, जो देश को सन् 2032 तक 10 लाख करोड़ रूपए की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभा सकता है। "

Related Videos