Sehat Ki Baat: Monkeypox - How it spreads? - (H) 02/08/2022

देश और दुनिया में मंकीपॉक्स बीमारी के खतरों के मद्देनज़र भारत सरकार ने मामलों की निगरानी के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है, जिसका नेतृत्व नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल करेंगे और सदस्यों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, फार्मा और बायोटेक के सचिव शामिल होंगे। यह टास्क फोर्स जांच सुविधाओं के विस्तार से लेकर वैक्सीन तैयार करने तक में सरकार को दिशा-निर्देश देगा। इसके आलावा इस राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन और स्वास्थ्य महानिदेशक को भी मंकीपॉक्स से जुड़े मामलों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, दुनिया के अन्य देशों की तरह भारत में भी अब मंकीपॉक्स के मामले सामने आने लगे हैं। कई राज्यों में वायरस से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है मंकीपॉक्स? ये कैसे फैलता है ? कितना खतरनाक है ? आपको किन चीजों से रहना है सावधान? और क्या हैं इससे बचाव के उपाय? इन तमाम सवालों के विश्वसनीय जवाब दे रहे हैं - एम्स, दिल्ली के मेडिसिन विभाग के एडिशनल प्रोफेसर नीरज निश्चल।

Related Videos