DST-ICTP-IMU Ramanujan Award - 2022 (H)

गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए हर वर्ष विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों को रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। ये पुरस्कार वर्ष 2005 से दिए जा रहे हैं और इसी कड़ी में इस वर्ष यानि 2022 के पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये पुरस्कार 45 वर्ष से कम आयु वाले उन गणितज्ञों को दिया जाता है जो विकासशील देशों में रहते हुए कठिन परिस्थितियों में गणित के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देते हैं। विकासशील देशों के गणितज्ञों के लिए यह अच्छा अवसर है जब वह DST-ICTP-IMU रामानुजन पुरस्कार 2022 के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 जून 2022 है।