Transforming Lives Through Temperate Horticulture (H)

"भारत में शीतोष्ण बागवानी हमारा देश को प्रकृति से असाधारण जलवायु और भौगोलिक क्षेत्र तोहफे में मिले है। देखा जाए तो इनसे भू-जलवायु विशेषताओं की विविधता में एकता झलकती है। बर्फ से ढका हिमालय हमें हैरान करता है, तो थार रेगिस्तान के रेत के टीलों की चमत्कारी मृगतृष्णा हमारा मनोरंजन करती है। पहाड़, मैदान और प्रायद्वीप, ये सभी हमारी मातृभूमि को बहुत ही सुंदर और अद्भुत आकार देते हैं, जिसे हम भारत कहते है। विज्ञान से आत्मनिर्भर भारत के इस विशेष एपिसोड में, हम ये जानेंगे कि, कैसे शीतोष्ण बागवानी अनुसंधान, भारत में बागवानी क्षेत्र को फिर से नये आयाम दे रहा है। हम शीतोष्ण बागवानी में भारत के अग्रणी शोध संस्थान , शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, और सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर टेम्परेट हॉर्टिकल्चर की कुछ उपलब्धियों को देखने के लिए जम्मू और कश्मीर की यात्रा करेंगे। यहां हम देखेंगे, कि कैसे यह संस्थान हमारी शीतोष्ण फसलों की खेती बाड़ी को फिर से परिभाषित करके, भारत की खाद्य और आर्थिक सुरक्षा में योगदान दे रहा है। हम विश्व प्रसिद्ध कश्मीरी केसर और बेहतर गुणवत्ता तथा अधिक उपज देने वाली किस्मों पर किए जा रहे शोध को भी देखेगें - ये सभी पहल किसानों की आय को बढ़ाने में मदद कर रही हैं - जोकि भारत को आत्मनिर्भर बनाने का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसके अलावा विज्ञान से आत्मनिर्भर भारत में और भी काफी कुछ देखिए केवल इंडिया साइंस पर।"

Related Videos