The Freedom Struggle and Scientific Community (H)
अंग्रेजों से आजादी पाने के लिए भारत के स्वाधीनता संग्राम ने कई आयाम लिए - यह लड़ाई न केवल राजनीतिक और क्रांतिकारी थी, बल्कि यह हमारे अपने बौद्धिक और वैज्ञानिक आंदोलन को स्थापित करने का संघर्ष भी था। इसी संघर्ष में भारत के वैज्ञानिक आंदोलन का भी पुनरुत्थान हुआ और 19वीं शताब्दी में एक नए वैज्ञानिक समुदाय का उदय हुआ, जिसने न केवल अंग्रेजों के भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ लड़ाई लड़ी, बल्कि भारतीयों को अपनी विशिष्ट पहचान को फिर से स्थापित करने के लिए एक स्वदेशी आंदोलन को भी जन्म दिया। विज्ञान से आत्मनिर्भर भारत के इस एपिसोड में हम 19 वीं सदी के विचारकों और वैज्ञानिकों के बलिदान और योगदान को भी याद कर रहे हैं, उन्होंने भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी में समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के पुर्नउत्थान में आने वाली बाधाओं के खिलाफ खुद को मुखर किया। और भारत के एक वैज्ञानिक समुदाय को व्यवस्थित और प्ररित किया। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर और भी काफी कुछ देखिए, केवल इंडिया साइंस पर।