Swachh Sagar Surakshit Sagar - About The Campaign - (H)

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश के 7500 किमी लम्बी तट रेखा को स्वच्छ करने के लिए ''स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर'' अभियान की शुरुआत की गई है। महासागर ग्रह के 70 प्रतिशत से अधिक भाग पर आच्छादित है। यह हमारे जीवन का अहम स्रोत है! महासागर हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।समुद्री संसाधनों का संरक्षण और उनके सतत उपयोग" के लिए हम सभी को उसे स्वच्छ रखना होगा। स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर अभियान का हिस्सा बनें और भारत के लगभग 7500 किमी समुद्र तट को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। समुद्र तट से कचरा का कोई भी टुकड़ा जाते समय अपने साथ ले जाकर कूड़ेदान में डाल दें। आइए हम सभी एकजुट होकर “स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर” अभियान का हिस्सा बने और समुद्र को स्वच्छ रखने में अपनी जन भागीदारी निभाएं।

Related Videos