Sehat Ki Baat: National Nutrition Week 2022 (H) 06/09/2022

हर साल एक सितंबर से सात सितंबर के बीच पोषण सप्ताह मनाया जाता है, जिसमें स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार के सेवन की आवश्यकता के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2022 की थीम है - 'सेलिब्रेट वर्ल्ड ऑफ फ्लेवर' । इस थीम के साथ लोगों को स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों को नए स्वाद के तौर पर सेवन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। फल, सब्जियों और अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्रियों को आजमाने के लिए प्रेरित किया जा रहा ��ै, जो शरीर को न्यूट्रिशन देते हों। आम तौर पर स्वाद के लिए हम कुछ भी खा लेते हैं, मगर वैज्ञानिकों की मानें, तो सेहत के लिये हमें संतुलित एवं संपूर्ण आहार ही लेना चाहिये। अब आपके मन में सवाल उठ रहे होंगे कि आख़िर संतुलित आहार किसे कहते हैं ? भारतीय खानपान की क्या विशेषताएं हैं ? पास्ता, नूडल्स, पिज्जा, बर्गर जैसी चीज़ें खाने से स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है ? ज्यादा मीठा और ज्यादा नमक खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं ? प्रतिदिन के आहार में मोटे अनाजों को शामिल करना क्यों ज़रूरी है ? वजन कम करने क��� वैज्ञानिक तरीका क्या है ? इन तमाम सवालों के विश्वसनीय जवाब दे रहे हैं - सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली के मेडिसिन विभाग के सलाहकार और प्रोफेसर (डॉ.) महेश लाल, PGICH, नोएडा की पूर्व सीनियर क्लीनिकल डायटीशियन डॉ. जैस्मिन कौर आहुजा और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान दिल्ली के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रमाकांत यादव।

Related Videos