Science Time (H) 09/09/2022

पूरी दुनिया की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन खेती करने वाली ज़मीन दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। ऊपर से इंसान ने अपने फायदे के लिए प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग अंधाधुंध तरीके से किया है। नतीजा ये है कि हमारी मिट्टी , हवा , पानी सब प्रदूषित हो चुका है। ऐसे में, बढ़ती हुई जनसंख्या को पर्याप्त भोजन मिल सके, सबके लिये खाद्य आपूर्ति की व्यवस्था हो सके, ये एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। इस चुनौती से निपटने के लिये वैज्ञानिकों ने खेती में नयी-नयी तकनीकों का प्रयोग शुरू कर दिया है। और अब स्मार्ट खेती एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आयी है। आख़िर क्या है स्मार्ट खेती और देश के लाखों किसानों के लिए कैसे गेमचेंजर साबित हो सकता है स्मार्ट फार्मिंग ? भारत एक खाद्य कमी वाले देश से एक खाद्य-संपन्न राष्ट्र कैसे बना ? कृषि क्षेत्र के विकास के लिये भारत सरकार की तरफ से क्या कुछ प्रयास किया जा रहा है ? इन तमाम सवालों के विश्वसनीय जवाब दे रहे हैं - भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद यानी आईएआरआई के प्रधान वैज्ञानिक, कृषि इंजीनियरिंग, डॉ. एच.एल. कुशवाहा।

Related Videos