S Chandrashekhar (H)

सुब्रमन्यन चंद्रशेखर 20वीं सदी के महानतम वैज्ञानिकों में से एक थे। उन्होंने खगोलविज्ञान, भौतिकी और एप्लाइड मैथमेटिक्स में सराहनीय कार्य किया। चंद्रशेखर को वर्ष 1983 में तारों के संरचना और विकास से सम्बंधित उनके शोध और कार्यों के लिए भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चंद्रशेखर प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और भौतिकी के नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रामन के भतीजे थे। उनके सिद्धांत से ब्रह्मांड की उत्पत्ति के बारे में अनेक रहस्यों का पता चला। चंद्रशेखर ो उनके नाम पर प्रचलित सिद्धांत ‘चंद्रशेखर लिमिट’ के लिए विशेष तौर पर याद किया जाता है।

Related Videos