Promo: Indian National Science Academy (H)

यह डाक्यूमेंट्री फिल्म देश के सर्वश्रेठ विज्ञान संस्थान, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती है। इस फिल्म का उदेश्य इस अकादमी से जुडी विभिन्न जानकारियों एवं गतिविधियों को आम बोलचाल की भाषा में जनमानस तक पहुंचना है ताकि, देश की उन्नति में संस्थान द्वारा किये गए सभी कार्यों की महत्ता की सम्पूर्ण एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके। विज्ञान प्रसार की यह फिल्म विज्ञान और प्रौद्योगिकी की आवश्यकता को एक महान सामूहिक प्रयासों के रूप में उजागर कर, वैज्ञानिक समाज से जुड़े हर मुमकिन पहलुओं पर ज्ञान को बढ़ाने का एक सफल माध्यम सिद्ध होगी। यह फिल्म, हमारे समाज के लाभ के लिए, नए ज्ञान के निर्माण को बढ़ावा देने, शिक्षा में सुधार, और हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी द्वारा किये गए विभिन्न कार्यों की व्याख्या करेगी एवं पिछले पचास वर्षो से इंसा के विस्तार एवं विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की महत्त्वपूर्ण भूमिका को भी उजागर करेगी। इस फिल्म के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी का स्वर्णिम इतिहास की अनोखी कहानी के साथ ही इनके द्वारा संचालित सभी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय गतिविधियों को विस्तार पूर्वक जनमानस तक पहुंचाने के प्रयास किया गया है, जो देश के वैज्ञानिक विकास में एक अहम भूमिका निभाते है।

Related Videos