Promo: Aryabhatta Research Institute of Observational Sciences (H)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर, विज्ञान प्रसार विभिन्न डीएसटी संस्थानों पर बनाई गई विडियो श्रृंखला के शुभारंभ की घोषणा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त कर रहा है। प्रत्येक बुधवार को शाम 06:00 बजे हम आपको देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों और कार्यों पर निर्मित विडियो दिखाएंगे। ये विडियो भारत के पहले विज्ञान ओटीटी चैनल इंडिया साइंस (www.indiascience.in) पर प्रसारित की जाएंगी। इंडिया साइंस पर उपलब्ध सभी वीडियो को आप वेबसाईट के माध्यम से या एप्प डाउनलोड करके नि:शुल्क देख सकते हैं। इस बुधवार, 14 अप्रैल 2021 को शाम 6:00 बजे हम एरीज यानी आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान की उल्लेखनीय यात्रा के साथ इस श्रृंखला का आरंभ कर रहे हैं। पिछले कुछ दशकों में, भारत ने खगोल विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करके अपनी वैज्ञानिक सफलता साबित की है। एरीज लंबे समय से अवलोकन संबंधी खगोल विज्ञान का अग्रदूत रहा है। देश का एक प्रमुख अनुसंधान संस्थान होने के नाते, एरीज खगोल विज्ञान, खगोल भौतिकी और वायुमंडलीय विज्ञान में विशेषज्ञता रखता है। एरीज का उद्देश्य देश में उच्चतम स्तर के अनुसंधान का वातावरण तैयार करने के लिए, खगोल विज्ञान, खगोल भौतिकी और वायुमंडलीय विज्ञानों में जलवायु परिवर्तन और विज्ञान में फ्रंटलाइन अनुसंधान को बढ़ावा देना है। एरीज पर फिल्म देखने के लिए हमसे जुड़ें, जो बाहरी स्थान के रहस्यों को सुलझाने की खोज पर है। पूरी फिल्म देखने के लिए आप आईओएस या एंड्रॉइड डिवाइसों से India Science ऐप पर डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Videos