PM Modi's address at 108th 'Indian Science Congress' (H)

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत का स्थान विश्व के शीर्ष दस देशों में है। वर्ष 2015 तक ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 81वें स्थान पर था। जबकि 2022 में भारत 40वें स्थान पर आ गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बाह्य अनुसंधान एवं गतिविधियों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। प्रधानमंत्री के मुताबिक विज्ञान में किए जा रहे प्रयास तभी महत्वपूर्ण उपलब्धियां बन सकती हैं जब वे प्रयोगशाला से निकल कर लोगों के बीच जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें उन विषयों पर काम करने की जरूरत है जो पूरी मानवता और भारत की बढ़ती जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Related Videos