Nutraceuticals: New Age Avatar of Herbal Remedies (H)

"पौष्टिक औषधीय पदार्थ हर्बल उपचार के नये युग का उदय अच्छा स्वास्थ्य मनुष्य की उन सभी इच्छाओं के बीच सबसे ऊपर है जिसे वह बनाये रखना चाहता है। अगर आप अच्छे स्वास्थ्य और फिट शरीर के साथ खुश हैं तो समझिये कि आप धन्य हैं। आचार्य चरक ने अपने ऐतिहासिक ग्रंथ ‘चरक संहिता’ में कहा है कि..... बेहतर आहार, शरीर को मूल पोषण प्रदान करने के अलावा- शरीर की स्वस्थ स्थिति को बनाए रखने में मदद करता है और बीमारियों को रोकता है, इसलिये उत्तम आहार का सेवन करना चाहिए। भोजन की अवधारणा दवा के रूप में विकसित हुई और आधुनिक युग में इसने फिर से खुद को पौष्टिक औघध यानी न्यूट्रास्यूटिकल के रूप में जीवंत कर लिया। न्यूट्रास्यूटिकल विभिन्न प्रकार के खाद्य उत्पादों के लिए एक व्यापक शब्द है, जो अतिरिक्त औषधीय और पोषकीय मूल्यों से भरपूर हैं। ये आम तौर पर हर्बल संसाधनों से प्राप्त होते हैं जिसके औषधीय गुणों का ट्रैक रिकॉर्ड पहले से प्रमाणित और सत्यापित होता है। देश की समृद्ध हर्बल विरासत एक अनमोल संपत्ति है जो आपूर्तिकर्ताओं को न्यूट्रास्युटिकल उद्योग के लिए भारी मात्रा में सक्रिय सामग्री की आपूर्ति करती है। एक प्रभावी प्रतिक्रिया के रूप में, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, सीएसआईआर ने न्यूट्रास्यूटिकल्स एंड न्यूट्रिशनल्स’ आधारित एक राष्ट्रीय मिशन शुरू किया जिसके व्यापक उद्देश्य हैं। सीएसआईआर के दस संस्थानों की एक बहु-संस्थागत परियोजना के रूप में, पालमपुर स्थित सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान यानी सीएसआईआर-आईएचबीटी ने इस क्षेत्र में कार्य करके महत्वपूर्ण सामाजिक प्रभाव डाला है। सीएसआईआर-आईएचबीटी की अनुसंधान रणनीति के तहत अपनी प्राकृतिक प्रचुरता और प्रसिद्ध औषधीय गुणों के कारण न्यूट्रास्यूटिकल्स को विकसित करने के लिए हिमालयी वनस्पतियों को पूंजी के रूप में लक्षित किया। सीएसआईआर-आईएचबीटी ने विभिन्न न्यूट्रास्यूटिकल उत्पादों के व्यावसायिक उत्पादन के लिए तकनीकें विकसित की है न्यूट्रास्युटिकल क्षेत्र में अनुसंधान और विकास कार्य फूड सेफ्टी एंड स्टैंडड्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित मानदंडों का पालन करते हुये किया जाता है। मानव जनसंख्या की बेहतरी के लिये प्राकृतिक उत्पादों के रूप में न्यूट्रास्युटिकल्स एक नए युग की शुरूआत करने जा रहा है। आखिरकार, रोकथाम इलाज से हर हाल में बेहतर है।"

Related Videos