ISRO Plans in 2022 (H)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इस साल कई अहम मिशन को पूरा करेगा । इसरो वेबसाइट पर जारी नए साल के मैसेज में इसरो प्रमुख डॉ. के शिवन ने 2021 की उपलब्धियां और 2022 के मिशनों की जानकारी दी । 2022 में इसरो ने पीएसएलवी द्वारा EOS-04 और EOS-6 और SSLV की पहली उड़ान में EOS02 लॉन्च करने और गगनयान के क्रू एस्केप सिस्टम के लिए कई परीक्षण उड़ानें करने की योजना बनाई है। इसके आगामी अलावा, चंद्रयान-03, आदित्य एल वन, एक्सपोसैट, आईआरएनएसएस और उन्नत स्वदेशी रूप से विकसित प्रौद्योगिकियों के साथ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन भी शामिल हैं। डॉ. शिवन ने इसरो के तीन नए अंतरिक्ष मिशनों के बारे में भी जानकारी दी जो पाइपलाइन में हैं। इनमें दिशा नाम से एक जुडवां एरोनॉमी उपग्रह मिशन, वीनस मिशन, और फ्रांस की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस के साथ इसरो का संयुक्त विज्ञान मिशन तृष्णा शामिल हैं ।

Related Videos