International Biodiversity Day-2021 (H)
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2021 जैव विविधता यानी वनस्पतियों, जीवों, सूक्ष्मजीवों आदि सजीवों से समृद्ध संसार। सभी जीवों का आपसी ताना-बाना इस धरती पर जीवन को बनाए हुए है। जैव विविधता की उपयोगिता एवं संरक्षण के लिए हर वर्ष 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम "हम प्रकृति के समाधान का हिस्सा हैं" । असल में जैव विविधता कई सतत विकास संबंधी चुनौतियों का हल है। प्रकृति-आधारित समाधानों से लेकर जलवायु, स्वास्थ्य के मुद्दों, खाद्य और जल सुरक्षा और स्थायी आजीविका सभी का आधार जैव विविधता है। भारत के वैज्ञानिक संस्थान जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। हम सभी को जैव विविधता के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।