Bone Bank: Improving and Saving Lives (H)

अंग प्रत्यारोपण बीसवीं सदी के सबसे महान चिकित्सा चमत्कारों में से एक है, इनसे न केवल बहुमूल्य जीवन बचता है, बल्कि हर साल, लाखों लोगों के जीवन स्तर में सुधार भी होता है। अंग दाताओं और उनके परिवारों द्वारा किए जाने वाले अगंदान ने, अंग प्रत्यारोपण को न केवल एक जीवन रक्षक तरीका बना दिया है, बल्कि इसे 'वसुधैव कुटुम्बकम' का एक प्रतीक भी बना दिया है। पर अंगों की भारी मांग और उनकी कम आपूर्ति के बीच असमानता, चिंता का विषय है। अंगों की कमी एक वैश्विक मुद्दा है और मृतकों के अंगदान, इसका एक प्रमुख स्थायी समाधान है। संयुक्त राज्य अमेरिका में, प्रति जनसंख्या में 2 करोड़ 60 लाख , स्पेन में 3 करोड़ 50 लाख और क्रोएशिया में, प्रति जनसंख्या लगभग 3 करोड़ 65 लाख की अंगदान दर है, जबकि इनकी तुलना में, भारत की अंग दान दर प्रति जनसंख्या 3 लाख 40 हजार है, जो काफी कम है। भारत में भी सरकार, डॉक्टर और गैर सरकारी संगठन, अंगदान करने की आवश्यकता पर जागरूकता पैदा करने के लिए काम कर रहे हैं। इसकी वजह से तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों से, अच्छे नतीजे मिले हैं, लेकिन हमें अभी भी, अंग दान की दर में सुधार करके एक लंबा रास्ता तय करना है।

Related Videos