Birth of Stars (H)

इस वीडियो में तारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है। इस वीडियो में ब्रह्माण्ड में तारों के जन्म से लेकर उनके जीवनकाल के बारे में बताया गया है। इस ब्रह्माण्ड में अनेक ऐसे तारे हैं जो हमसे हजारों-लाखों प्रकाश वर्ष दूर है। प्रकाश वर्ष यानी प्रकाश द्वारा एक साल में तय की गति। तारों का जन्म नेबूलाओं में लगातार चलता रहता है। अनेक नेबुलाओं का औसतन तापमान बर्फ से भी काफी कम होता है। आज आकाश में स्थापित अनेक दूरबीनें लगातार नए-नए नेबुलाओं को खोजती रहती हैं। तारों की कहानी में सबकुछ बहुत ही विशाल स्तर पर होता है। लाखों वर्ष लग सकते हैं प्रोस्टॉर बनने में। तारों के निर्माण के दौरान चार मूलभूत बल काम करते रहते हैं। चारों बलों गुरुत्वाकर्षण बल, विद्युत चुम्बकीय बल, कमजोर नाभिकीय बल और ताकतवर नाभिकीय बल के द्वारा ब्रह्माण्ड में उथल-पुथल होती रहती है। अकेले हमारी मंदाकिनी में दुग्ध मेधला में एक खरब से भी अधिक तारे हैं। पूरे ब्रह्माण्ड में करीब दस हजार अरब अरब चमकते तारे हैं इनमें से कुछ नवजात है...कुछ बच्चे....तो कुछ प्रौढ़ तो कुछ बुजुर्ग। हमारा सूर्य भी इन अरबों तारों में से एक साधारण तारा है। ब्रह्माण्ड में हमारे तारे सूरज से 150 गुणा द्रव्यमान तारे भी हैं। हमारा तारा सूर्य हर पल....हर सेकंड पचास लाख टन हाइड्रोजन को ऊर्जा में बदल देता है। हमारे पूरे सौर मंडल का लगभग 99 प्रतिशत द्रव्यमान अकेले सूरज में है।

Related Videos