2 August 2021 - NECTAR (H)

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्रदान करने और विकास को बढ़ावा देने के इरादे से, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार ने शिलांग में उत्तर-पूर्वी प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग और पहुंच केंद्र (नेक्टर) की स्थापना की। नेक्टर प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों और समर्थन के माध्यम से उत्तर-पूर्व की समस्याओं का समाधान करता है। इसकी गतिविधियों के मुख्य क्षेत्रों में बांस अनुप्रयोग, कृषि प्रसंस्करण, कौशल विकास गतिविधियाँ, भू-स्थानिक अनुप्रयोग और संचार शामिल हैं। नेक्टरके तकनीकी हस्तक्षेपों ने समुदायों, संस्थानों और सरकारों को बदल दिया है और उत्तर पूर्व क्षेत्र का एक समान, सतत और आर्थिक विकास किया है। इसने खुद को एक ऐसे केंद्र के रूप में स्थापित किया है जो जनता की अधिक भलाई के लिए प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों के वितरण, पोषण और उपयोग को बढ़ावा देता है, और उनका पौषण सुनिश्चित करता है।

Related Videos