Biotech Startup Expo - 2022

देश की पहली बायोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी का आयोजन 9 से 10 जून के दौरान नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 जून को बायोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी – 2022 का उद्घाटन किया गया। बायोटेक स्टार्टअप प्रदर्शनी का आयोजन बायोटेक्नोलॉजी विभाग तथा जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद एवं भारत सरकार के अन्य मंत्रालयों के सहयोग से किया गया था। यह प्रदर्शनी बायरेक की स्थापना के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ​की गयी थी है। इस प्रदर्शनी की थीम ‘बायोटेक स्टार्टअप इनोवेशंस: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में' थी।

Related Videos