Clean Ocean Safe Ocean - Science Time - (H) 22/07/2022

पृथ्वी की सतह का लगभग 70 फीसदी भाग महासागर है. पृथ्वी की अधिकांश जैव विविधता का घर - महासागर न सिर्फ हमारी अर्थव्यवस्था की कुंजी है, बल्कि पृथ्वी की ज़रूरत का 50% ऑक्सीजन भी यहीं से प्राप्त होता है. तभी तो कहा जाता है कि समुद्र सुरक्षित होंगे, तो हमारा जीवन भी सुरक्षित होगा। लेकिन विभिन्न प्रकार की मानवीय गतिविधियों, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण महासागरों का स्वास्थ्य तेजी से गिर रहा है। महासागरों और समुद्रों को बचाने के लिए भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर अभियान चलाया जा रहा है. आखिर क्या है इस अभियान की मुख्य बातें ? महासागरों का स्वास्थ्य तेजी से क्यों गिर रहा है ? और समुद्रों को बचाने के लिए दुनिया भर में क्या कुछ किया जा रहा है? धरती के मौसम के निर्धारण में महासागर की क्या भूमिका होती है ? अनुसंधान के क्षेत्र में राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान ने क्या कुछ उल्लेखनीय योगदान दिया है ? इन तमाम सवालों के विश्वसनीय जवाब दे रहे हैं - सीएसआईआर-एनआईओ के निदेशक प्रो. सुनील कुमार सिंह।

Related Videos